Heart, Lever, Skin, तथा Hair Transplant के बारे में आपने जरूर सुना होगा। परंतु, आज तक आपने ये नहीं सुना होगा कि दुनियाँ में किसी भी व्यक्ति का सिर प्रत्यारोपण ( Transplant ) किया गया। (Any person in the world has had a head transplant.)

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि Head Transplant के लिए डॉक्टर्स को कितने टेस्ट और ऑपरेशन से गुजरना होता है। कितने ऑपरेशन करने पड़ते हैं और इसमें कुल कितने पैसे खर्च होते हैं।
You can see it. वैदिक गणित क्या है ? इसे नष्ट क्यों कर दिया गया ।
सिर प्रत्यारोपण का इतिहास/History of head transplant
- आरंभ में, 1908 ईसवीं में Charles Guthrie ने एक कुत्ते का सिर दूसरी प्रजाति के कुत्ते में प्रत्यारोपण करने का असफल प्रयास किया था।
- 1970 इसवीं में, Robert White ने Resus नामक बंदर के सिर को दूसरे सिरहीन शरीर में प्रत्यारोपण करके बंदर में पहला सेफेलिक एक्सचेंज प्रत्यारोपण किया। परंतु, अफसोस 8वाँ दिन ही उसका मृत्यु हो गई और ये मिशन फेल हो गया।
- 1982 में, Mount Sinai Medical College में डॉक्टर्स टीम ने कई घंटे मेहनत करने के बाद चूहे के Brain को Transplant करने में सफलता हासिल की और कमाल कि बात ये है की चूहे का पूरा शरीर ठीक से काम कर रहा था।
- इसके साथ ही, Hirabayashi, Sygawara और नीयु ने भी चूहे के सिर को successfully Transplant किया।
Head Transplantation शोध संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित
- 1950 ईसवीं में रसियन Vladimir Demikhov ने कुत्तों में महत्त्वपूर्ण अंगों और उसके प्रत्यारोपण से संबंधित कई सर्जिकल तकनीकों का विकास किया।
- Canavero ने मानव में सिर प्रत्यारोपण के लिए एक मॉडल का वर्णन किया।
सिर प्रत्यारोपण क्यों है मुश्किल
- Medical Science जितना अभी तक Develop किया है उसके अनुसार Head Transplant एक मुश्किल प्रक्रिया है। इसमें अभी बहुत सारे शोध और प्रयोग करने की आवश्यकता है तब जाकर ये संभव हो सकेगा।
- हेड ट्रांसप्लांट करना यानि कि किसी इंसान की जिंदगी के साथ प्रयोग करना। अगर प्रयोग असफल होता है तो समझों उस इंसान की जिंदगी गई और ऐसा रिस्क करने का इजाजत दुनियाँ के किसी भी देश क सरकार नहीं देती है। अगर इस प्रकार की इजाजत कोई सरकार देती भी है तो इसके लिए एक लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जो काफी पेंचीदा है।
- ऐसे केसेज में बहुत मुश्किल से डोनर मिलता है।
Head Transplantation की तकनीकी चुनौतियाँ
- इसके लिए अभी और शोध की आवश्यकता हैं जिससे सर और धड़ को जोड़ने वाली रीढ़, हजारों नसों और रक्त कोशिकाओं को समुचित तरीके से जोड़ा जा सके।
- ऐसे ऑपरेशन से शरीर के नर्व सिस्टम ( Spinal Code ) में चोट लगने की संभावना होती है,जिसे इंसान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। फलस्वरूप इंसान का बचना मुश्किल होता है।
- इसमें दिमाग को फ्रिज करना प्रमुख कार्य होता है जिसमें दिमाग को मरने से बचाने के लिए पूरे Brain System को रोक दिया जाता है।
उपरोक्त रिस्क को देखते हुए पहले Head Transplant से जुड़े ऑपरेशन जानवरों पर किये जाते हैं। जब ये ऑपरेशन सफल होता है तो माना जाता है कि ये ऑपरेशन Human Head Transplantation में भी सफल हो जाएगा।
इसके लिए डॉक्टर्स ने रिस्क को कम करके अब सिर के छोटे-छोटे अंगों को ट्रांसप्लांट कर रहे हैं।
The Dailygraph की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में Harbin Medical University के डॉक्टर शियाओं पिंगरेन के नेतृत्व में 18 घंटे के ऑपरेशन में एक लाश पर दुनियाँ का पहला सिर प्रत्यारोपण ( World’s First Human Head Transplantation ) किया गया। कहा जा रहा है कि नसों की उत्तेजना ने इस बात पर प्रकाश डालता है कि यह ऑपरेशन सफल रहा हैं।
इसलिए रसियन डॉक्टर Canavero कहा कि ” आज हम न केवल चिकित्सा में बल्कि मानव जीवन में भी क्रांति के कगार पर खड़े हैं। “