यह दुनियाँ रहस्यों से भरा हुआ है। इनमें से ऐसे-ऐसे रहस्य है जो आपको अचरज में डाल देगा क्योंकि वे सभी घटनाएं आपके इर्द-गिर्द घटित होती रही परंतु आपने उसे अलग ही नजरीय से सदैव देखता रहा। आज हम इस लेख में आपको 1000 Amazing Facts के बारे में बताएंगे। जिसमें आपको ज्ञान- विज्ञान, पेड़-पौधे, टेक्नॉलजी, देश-विदेश, पशु-पक्षी आदि के साथ-साथ कई अन्य Interesting Facts को प्रस्तुत करते हैं –
1000 Amazing Facts In Hindi

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे 1000 Amazing Hindi facts। ऐसे तथ्य जिन्हें जानकर कोई भी हैरान हो जाये। हमारे आस-पास के परिवेश में कई ऐसे रहस्य छुपे हुए हैं, जो हमारे लिए बिल्कुल अद्भुत हैं। मैं आपको बताना चाहूँगा कि यह पूरा संसार अपने अंदर कई अजीबो-गरीब रहस्यों को समेटा हुआ है।
Interesting Facts About TITANIC SHIP
- कभी भी नहीं डूबने वाला टाइटैनिक जहाज के मुख्य हिस्से में आधी लंबाई तक सुराख हो जाने के कारण ही उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका था।
- रिपोर्ट के अनुसार, अटलांटिक महासागर में अधिक स्पीड में जहाज चलने पर सम्मान दिया जाता है, जिसमें एक ब्ल्यू बैंड मिलता है। टाइटेनिक भी इसी सम्मान( ब्लू बैंड ) को प्राप्त करने के लिए अटलांटिक में उसकी स्पीड बढ़ाई गई थी। जिसके कारण यह हादसा हो गया।
- अटलांटिक में हुए उस भयावह हादसे में करीब 1500 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। इतने लोगों की मृत्यु का एक मुख्य कारण उस दौरान लाइफ बोट की संख्या के कम होने और यात्रियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था कि कमी थी।
- कई रिपोर्ट्स के अनुसार ; जहाज का कैप्टन स्मिथ ने टाइटैनिक जहाज की स्पीड इसलिए बढ़ाई थी, ताकि वे कोयले को जल्दी से खत्म कर सके। इसलिए टाइटेनिक जहाज की रफ्तार को लेकर कई तरह के प्रश्न किये जाते रहे हैं।
- टाइटैनिक जहाज के दो टुकड़े हो जाना अपने आप में ही काफी हैरान करने वाला विषय है। इसलिए आज तक दुनियाँ भर के विशेषज्ञ इस बात का पता नहीं लगा पाए कि आखिर टाइटैनिक के दो टुकड़े किस कारण से हुए।
- इसके एक्सीडेंट को लेकर एक अहम वजह क्रू के पास दूरबीन के ना होने को भी बताया गया है। यह सवाल अक्सर उठाया जाता है कि टाइटेनिक जैसे विशाल जहाज के कैप्टन सहित क्रू मेंबर्स के पास दूरबीन क्यों नहीं थी?
Random Facts in Hindi
- इंडोनेशिया के स्कूलों में बच्चों को अपने माता-पिता की सदैव सेवा करने की शिक्षा दी जाती है, इसके लिए स्कूल में एक दिन कार्यक्रम भी कराया जाता है इसलिए आप देखेंगे कि इंडोनेशिया में वृद्धा आश्रम की संख्या बहुत ही कम है।
- The Nine Nanas नामक समूह, 9 महिलाओं का ऐसा समूह था जो 30 वर्षों से चोरी छुपे रात्रि में गरीब विधवा महिलाओं के बिल भरने और गरीब बच्चों के लिए कपड़े खरीदने जैसी मदद के लिए रात में चुपके से उनके पास पैसे, एक पौंड केक और एक नोट रखते थे जिस पर लिखा होता था – Somebody loves you.
- 1958 में चीन में फसलों को बढ़ाने की लिए Four Pests campaign नाम से अभियान चलाया गया था जिसका मकसद चूहें, मक्खी, मच्छर और चिड़ियों कि आबादी को खत्म करना था।
- 2014 में उत्तराखंड की 56 साल की महिला कमला देवी पर पानी लाते वक्त हमलावर तेंदुआ को कुदाल के साथ आधे घंटे तक लड़ाई में तेंदुआ को मारकर अपनी जान बचाई थी।
- जापान में pokeman को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है इसी वजह से जापान में बहुत से होटल है जो pokeman के थीम पर बनाये गए हैं।
- जापान में pokeman कैरेक्टर Pikachu को प्यार दिखाने के लिए योकोहामा शहर में हर साल Pikachu Parade नाम से त्योहार मनाया जाता है।
- अमेरिका में Robomart के नाम से ऐसी टेक्नोलॉजी वैन तैयार किया गया है जिससे किराने के सामान को घर तक सिर्फ डिलीवरी नहीं बल्कि पूरा स्टोर ही आपके घर तक पहुंच जाएगा।
- टायर निर्माता कम्पनी Michelin ने दुनियाँ का पहला ऐसा टायर बना कर तैयार किया है जिसमें न तो हवा भरने की जरूरत है ना ही वह पंचर होगा और ऐसा इसके खास डिज़ाइन किया वजह से है।
- Fukushi Masaichi जापान के एक ऐसे पैथोलॉजीस्ट थे और दुनिया के इकलौते ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास मरे हुए व्यक्तियों के टैटू का कलेक्शन था।
- अमेरिकन एक्ट्रेस Hedy Lamarr एक समय दुनियाँ की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती थी , इसके अलावे वह एक मैथमेटिशियन और एक अविष्कारक भी थी।
- 24 अक्टूबर, 1975 को पुरुषों के बराबर अधिकार पाने के Iceland की 90 प्रतिशत महिलाओं ने मिलकर राजधानी Reykjavik में हड़ताल किया था। उसके बाद एक महिला को राष्ट्रपति बनाने वाला दुनिया का पहला देश आइसलैंड बन गया था।
- 1950 के दौर में ज़ब बहुत सी महिलाएं गाड़ी चलाना सीख रही थी तो कुछ कम्पनीयों ने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए गुलाबी रंग की कार लॉन्च की थी जो महिलाओं व लड़कियों के शू, पर्स और लिपस्टिक से मैच हुआ करती थी।
- बिहार के कुछ जिलों में पकड़ौआ विवाह का चलन बहुत पुराने समय से चला आ रहा है जिसमें शादी के लायक लड़कों को पकड़ कर जबरदस्ती उनकी शादी करा दी जाती है इसीलिए इसे फाॅर्स मैरिज भी कहा जाता है।
- Gambian pouched rat प्रजाति का Magawa नाम का चूहा दुनियाँ का पहला ऐसा चूहा है जिसे उसकी बहादुरी के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। Magawa को Apopo चैरिटी द्वारा ट्रैनिंग दी गयी थी और उसने अपने करियर में Magawa ने 39 लैंडमाइंस और 28 बम ढूंढे थे।
मैं उम्मीद करता हूँ कि ऊपर दिए गए सभी Amazing Hindi facts को पढ़कर अच्छा लगा होगा, यदि हाँ तो आगे बताए जा रहे सभी रोचक तथ्यों को पढ़ना ना भूलें।
Trending Facts
- आज से 30 करोड़ साल पहले पेड़ बहुत लंबे हुआ करते थे क्योंकि उस समय जीवाणु बहुत कम हुआ करते थें।
- हमारे देश में पाए जाने वाले बांस की प्रजातियों में कुछ ऐसे भी प्रजाति पाए जाते हैं जो एक दिन में 1 इंच तक बढ़ जाते हैं।
- तितलियाँ अपने पैरों से अपने भोजन का स्वाद लेती हैं, जिसमें न्यूरॉन्स से जुड़े केमोरिसेप्टर होते हैं।
- हाल ही में अमेरिका के लास वेगास के एक होटल में सफाई करने वाली एक लेडी ने किसी अरबपति द्वारा इस्तेमाल किये गए कंडोम से खुद को गर्भवती किया और बच्चा पैदा हो जाने के बाद कोर्ट में केस लड़कर अपने हिस्से का सम्पति हासिल कर लिया।
- भारतीय डॉक्टर विशाल राव ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो बेजुबानों को आवाज दे सकता है। इसकी कीमत सिर्फ 50 रुपये है। क्या आपको इसके बारे में पता था ?
- हाल ही में भारत सरकार ने भारतीय सेना के लिए बुलेट प्रूफ गाड़ियां जो आधुनिक GPS system, रडार, नाइट विजन कैमरा, इन्फ्रारेड कैमरा आदि लैस है को उपलब्ध करायी है। इसका निर्माण रतन टाटा की कम्पनी के द्वारा किया गया है।
- कुछ लोग मानते हैं कि कुत्ते कलरब्लाइंड होते हैं, मगर कुत्ते वास्तव में कलरब्लाइंड नहीं हैं, बल्कि सच्चाई यह है कि वे मनुष्यों की तुलना में सीमित रंग को ही देख पते हैं। वे पीले, नीले और बैंगनी रंग को बहुत अच्छी तरह से देख सकते हैं, जबकि लाल, नारंगी और हरे रंग में अंतर करना उन्हें कठिन होता है।
- अगर आपसे पूछा जाय कि दुनियाँ में सबसे ज्यादा बच्चें कब पैदा होते हैं ? तो शायद आप असमंजस में पड़ जायेंगे। किन्तु, एक शोध के अनुसार दुनियां में सबसे अधिक बच्चे अगस्त महीने में पैदा होते हैं।
- अगर आप रेडियो एक्टिव कुड़े को साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका का प्रयोग करें। इसके लिए सूरजमुखी पौधे ज्यादा प्रभावकारी होगा।
- क्या आप मालूम है कि जिराफ़ अपनी जीभ से अपना कान साफ कर लेता है क्योंकि उसका जीभ 21 इंच लंबा होता है।
Facts About Hindi Language
- पूरी दुनियाँ में 367 मिलियन लोग हिंदी बोलते हैं। साथ ही भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक हिन्दी भाषा भी है और इसे अधिकतर भारत के उत्तरी भाग में बोली जाती है। इसके अलावे हिंदी नेपाल, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, , त्रिनिदाद और टोबैगो में भी बोली जाती है।
- हिन्दी लिपि के प्रत्येक अक्षर की अपनी स्वतंत्र और विशिष्ट ध्वनि होती है। हिंदी शब्दों का उच्चारण ठीक वैसे ही किया जाता है जैसा की उसे लिखा जाता है। इसलिए हिंदी भाषा सीखना आसान हो जाता है।
- हिन्दी भाषा के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को भारत में हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- हमारे देश में अंग्रेजी से ज्यादा हिन्दी साहित्य को महत्व दिया जाता है क्योंकि भारत में अंग्रेजी से ज्यादा हिन्दी बोली जाती है।
- हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाने वाला प्रथम भारतीय राज्य बिहार था।
- दक्षिण अफ्रीका में हिंदी संरक्षित भाषा है। यह बात शायद आपको हजम नहीं होगा पर सच है।
- हिंदी उन 7 भाषाओं में से एक है, जिनका उपयोग वेब एड्रेस बनाने के लिए किया जाता है।
- भारत की पहली हिंदी फिल्म दादासाहेब फाल्के द्वारा बनाई गई थी जिसे राजा हरिश्चंद्र कहा जाता है जो 1913 में रिलीज़ हुई थी।
- आपको जानकर हैरानी होगी कि हिन्दी एक इंडो-यूरोपीय भाषा है और इस भाषा का प्रयोग पूरी दुनिया में 366 मिलियन लोग करते हैं। जो एक बड़ी संख्या है।
- 1965 में हिंदी भारत की राजभाषा बनी। इससे पहले, कई राज्यों ने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद देश के हर राज्य में हिंदी बोली जा रही है।
- हिंदी प्राचीन भारतीय भाषा “संस्कृत” का प्रत्यक्ष वंशज है। अर्थात हिंदी संस्कृत भाषा का सरल और व्युत्पन्न रूप है।
- हमारे देश में हिन्दी साहित्य के लेखकों को बहुत ही सम्मान दिया जाता है, क्योंकि हिन्दी साहित्य में इनका योगदान अपूर्व है। कुछ सम्मानित लेखकों के नाम इस प्रकार है जैसे, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास और काका कालेलकर।
Amazing Facts About Human
- मनुष्य के फेफड़ों में लगभग 1,500 मील लंबी वायुमार्ग और तीन सौ मिलियन से अधिक एल्वियोली होते हैं।
- एक औसत व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 11,000 लीटर वायु सांस के रूप में इस्तेमाल कर ले लेता है।
- मनुष्य 1 मिनट में करीब 20 बार अपनी आँखें झपकाते हैं, इस प्रकार से प्रत्येक मनुष्य एक वर्ष में लगभग दस मिलियन बार अपनी पलक झपकते हैं।
- हमारा कॉर्निया, अर्थात आँखों का पारदर्शी भाग का आगे का हिस्सा, रक्त की आपूर्ति नहीं करता है, बल्कि सीधे हवा से ऑक्सीजन प्राप्त करता है।
- किसी व्यक्ति से बात करते समय कैसे जानेंगे कि वह सच बोल रहा है या झूठ तो इसका सिम्पल तरीका है। बस आप यह देखिए कि सामने वाला व्यक्ति बोलते समय अपने हाथ ज्यादा हिला रहा है या नहीं। अगर बोलते समय उसके हाथ ज्यादा हिल रहे हैं तो वह सच बोल रहा है। और अगर कोई व्यक्ति स्थिर हो कर खड़ा है या उसका हाथ नहीं हिल रहा है तो संभव है कि वह बिल्कुल ही झूठ बोल रहा है।
- मानव शरीर का एक मांसपेशी, जो कभी थकती नहीं है, वह आपका दिल है। यह मानव अंग के नसों और धमनियों के माध्यम से रक्त पंप करने के लिए जिम्मेदार है। यह प्रति मिनट बीट्स के आधार पर दिन में लगभग 100,000 बार बीट कर सकता है। मतलब, यह आपके शरीर के माध्यम से 2,000 गैलन रक्त भेज सकता है।
- मनुष्य का नाक और कान जीवन भर बढ़ता रहता है।
- मनुष्य के शरीर में मौजूद वसा मौजूद से सात साबुन का निर्माण किया जा सकता है।
- मानव के होठों का रंग ज्यादातर गुलाबी या लाल ही क्यों होता है ? दरअसल, आपके होठों की त्वचा 3 से 4 परतों से मिलकर बनी होती है। जिसकी वजह से यह लाल और गुलाबी नज़र आता है।
- शिशु लगभग 300 हड्डियों के साथ पैदा होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वे बढ़ते हैं, इनमें से कुछ हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं। और वयस्क होने तक, उनके पास केवल 206 हड्डियां ही होती हैं।
- हमारे शरीर के द्रव्यमान का 2% होने के बावजूद, हमारा मस्तिष्क हमारे ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति का 20% उपयोग करता है।
- जब एक टाइम के बाद आपकी ऊंचाई बढ़ना बंद हो जाती है, तो आपके कान और नाक लगातार लंबे होते जा रहे होते हैं, और इस घटना के लिए गुरुत्वाकर्षण को दोषी ठहराया जाता है।
- मनुष्य के दांतों को कंकाल प्रणाली का हिस्सा माना जाता है, लेकिन उन्हें हड्डियों के रूप में नहीं गिना जाता है।
- एक बार जब ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाती है, तो मानव मस्तिष्क तीन से छह मिनट तक जीवित रह सकता है।
- चमड़ी अर्थात त्वचा मनुष्य के शरीर का सर्वाधिक बड़ा अंग होता है।
- मनुष्य के शरीर में 60,000-100,000 मील के तक लंबीं रक्त वाहिकाएं होती हैं। यदि उन्हें बाहर निकाल दिया जाय तो दुनिया भर में तीन से अधिक बार यात्रा करने के लिए पर्याप्त होंगे।
- मनुष्य के सूंघने की क्षमता उसके स्वाद चखने से लगभग दस हजार गुना ज्यादा संवेदनशील है।
- यदि आपके पास गुलाबी और रबरयुक्त फेफड़े हैं तो यह अच्छी खबर है। इसका मतलब है कि आपके फेफड़े स्वस्थ है। इसलिए, धूम्रपान से बचें, क्योंकि यह आपके फेफड़ों को रूखा और काला बना सकता है।
- मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर होती है अर्थात जांघ की हड्डी और मानव के शरीर में मौजूद सबसे छोटी हड्डी रकाब की हड्डी होती है, जो कान के परदे के अंदर में स्थित होती है।
AMAZING FACTS ABOUT HUMAN BODY
आज हम आपको मानव जीवन(Human Body) के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताने वाले हैं। यहाँ प्रस्तुत तथ्यों के बारे में आपको शायद ही पता होगा। जब आप इनके बारे में आप जानेंगे, सचमुच आप हैरत में भी पड़ जायेंगे। यहाँ कुछ ऐसे तथ्य प्रस्तुत किये जा रहे हैं जिन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है परंतु वे एकदम सही है। तो चलिए जानते हैं आज के हमारे 1000 Amazing Facts In Hindi About Human Body के बारे में : –
- इंसान ही एक मात्र ऐसे जानवर है जो अपनी पीठ के बल सोता है।
- मानव कंकाल हरेक 10 साल में स्वयं को पूरी तरह से नवीनीकृत कर लेता है।
- हमारा शरीर 2.5 करोड़/ सेकंड नई कोशिकाएं बनाता है।
- मनुष्य के फेफड़े का पृष्ट क्षेत्रफल एक टेनिस के मैदान के बराबर होता है।
- मानव मस्तिष्क से संदेश 322 किमी/घंटा की चाल से तंत्रिकाओं में यात्रा करता हैं।
- मनुष्य बोलते समय 72 प्रकार की भिन्न-भिन्न मांसपेशियों का उपयोग करता है।
- मनुष्य के पेट में एसिड जिंक को गला सकता है। परंतु, यह पेट को नुकसान नहीं पहुंचाता है क्योंकि पेट की दीवारें लगातार अपने आप को नवीनीकृत करती रहती है।
- जरुरत से ज्यादा टेंशन लेने पर आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है।
- मानव शरीर .0015 सेकंड में किसी भी खाद्य पदार्थ का स्वाद का पता लगा सकता है, यह पलक झपकने से भी तेज़ गति है।
- प्याज काटते समय आँख में आँसू साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड की वजह से आते हैं, किन्तु क्या आप जानते हैं अगर प्याज काटते वक्त च्विंग-गम (Chewing Gum) चबायी जाय तो आँखों में आंसू बिलकुल नही आते हैं।
- जब तक मानव का बच्चा कम से कम एक महीने का नहीं हो जाता, तब तक वह आँसू नहीं बहा सकता है।
- इंसान की आँखें एक करोड़ रंगों में बारीक से बारीक अंतर पहचान सकती है, फिलहाल दुनियाँ में ऐसी कोई मशीन नहीं है जो इसका मुकाबला कर सके।
- जब आप जाग रहे होते हैं तब आपका दिमाग 10 से 23 वाट तक की बिजली की ऊर्जा उत्पन्न करता है जो कि एक बिजली के बल्ब को भी चला सकती है।
- एक वयस्क मनुष्य का शरीर लगभग सात ऑक्टिलियन परमाणुओं से बना होता है।
- एक व्यक्ति के पैरों में लगभग 500,000 पसीने की ग्रंथियां होती है।
- मानव शरीर के तंत्रिका तंत्र 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शरीर के बाकी हिस्सों तक जरूरी निर्देश पहुंचाता है। साथ ही, इंसान के मस्तिष्क में 100 अरब से ज्यादा तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं।
- हाथ के अंगुलियों के नाखून प्रति माह लगभग 3 मिलीमीटर बढ़ते हैं, जो कि पैर के नाखूनों से लगभग दोगुना तेज होता है।
- हमारी नाक में प्राकृतिक एयर कंडीशनर होता है। जो गर्म हवा को ठंडा और ठंडी हवा को गर्म कर फेफड़ों तक पहुंचाता है।
- शरीर में 70 फीसदी पानी होता है, इसके अलावा बड़ी मात्रा में कार्बन, जिंक, कोबाल्ट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, निकिल और सिलिकॉन मौजूद होता है।
- आपके दिमाग का Right Side आपके Body के Left Side को जबकि दिमाग का Left Side आपके Body के Right Side को कंट्रोल करती है।
- दाँत मानव शरीर का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जो खुद को ठीक नहीं कर सकता है।
- हमारे दिमाग के 60% हिस्से में चर्बी होती हैं इसलिए यह शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग हैं।
मुझे उम्मीद है कि आप ऊपर बताए गए सभी Interesting Hindi facts को अच्छे से पढ़ें होंगे और आपको यह पोस्ट रोचक लगा होगा। साथ ही, मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि पोस्ट हमेशा अपडेट होता रहेगा, इसलिए आप यहाँ पर विज़िट करते रहें।